ब्रिटिश इंजीनियरों ने दिल की बीमारी (Heart disease) जांचने वाला एक नवीन उपकरण (Device) बनाया है।
स्टेथोस्कोप (Stethoscope) को टक्कर देने वाले इस उपकरण को बिना मेडिकल प्रशिक्षण भी इस्तेमाल कर सकते है।
मजेदार बात यह है कि नया उपकरण छाती पर ठीक से न रखे जाने पर भी अच्छे से काम करता है।
पारंपरिक स्टेथोस्कोप की तुलना में बड़े इस उपकरण से दिल की धड़कन स्पष्ट सुनी जा सकती है।
- Advertisement -
इसका उपयोग कपड़ों के ऊपर से भी कर सकते है, जिससे यह महिलाओं के लिए अधिक आरामदायक है।
हार्ट वाल्व डिजीज (Valvular heart disease -VHD) का पता लगाने वाला यह उपकरण धड़कन रिकॉर्ड कर सकता है।
VHD की स्थिति में दिल के वाल्व ठीक से काम नहीं करते है। ऐसे में खून का दौरा प्रभावित होता है।
यदि रोग का उपचार न किया जाए, तो संभावित रूप से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इंजीनियरों ने कहा कि 50% रोगियों को VHD का पता नहीं चलता। डॉक्टर के पास जाने तक रोग बढ़ चुका होता है।
- Advertisement -
उपकरण के साथ एक मशीन लर्निंग एल्गोरिदम भी बनाया गया हैं। यह VHD के लक्षणों को स्वयं पहचान लेता है।
VHD बताने में स्टेथोस्कोप जांच काफी कमजोर है। इसके लिए एक कुशल डॉक्टर की आवश्यकता होती है।
लेकिन एल्गोरिदम के शुरुआती परीक्षणों से पता चला है कि यह VHD का पता लगाने में डॉक्टर से बेहतर है।
एक नियमित या इलेक्ट्रॉनिक स्टेथोस्कोप में एक सेंसर होता है, जबकि इस उपकरण में छह लगाए गए हैं।
इस कारण नर्स, डॉक्टर या बिना मेडिकल प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति भी सटीक रीडिंग ले सकता है।
अभी तक इस उपकरण द्वारा विभिन्न लोगों के दिल की धड़कन रिकॉर्ड की गई है।
अगला कदम इकोकार्डियोग्राम से मिले नतीजों के आधार पर विभिन्न रोगियों का परीक्षण करना होगा।
टीम ने उम्मीद जताई कि सफल रहने पर यह उपकरण हृदय स्वास्थ्य जांच का एक किफायती समाधान हो सकता है।
इसके आने से खासकर सीमित चिकित्सा संसाधनों के क्षेत्रों में मौजूद मरीजों को फायदा होगा।
उपरोक्त जानकारी IEEE जर्नल ऑफ बायोमेडिकल एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स में छपी एक रिपोर्ट से मिली है।