ब्रोकली स्प्राउट्स (Broccoli sprouts) में मौजूद एक केमिकल प्रीडायबिटीज (Prediabetes) सुधार सकता है।
यह ताजा जानकारी स्वीडन में हुई एक रिसर्च से मिली है।
रिसर्च के विशेषज्ञों ने सल्फोराफेन (Sulforaphane) केमिकल से हाई ब्लड शुगर में कमी जानी है।
इससे पहले हुई एक स्टडी ने सल्फोराफेन को एंटीडायबिटिक भी बताया था।
- Advertisement -
बता दें कि प्री-डायबिटीज ऐसी अवस्था है जो टाइप-2 डायबिटीज से पहले पैदा होती है।
इसमें बिगड़े हुए इंसुलिन के कारण ब्लड शुगर स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है।
नई रिसर्च में स्वीडन के विशेषज्ञों ने प्रीडायबिटीज के 74 प्रभावितों को शामिल किया था।
35 से 75 वर्षीय उन लोगों को अधिक वजन या मोटापे की भी समस्या थी।
शामिल लोगों का 12 हफ़्तों तक सल्फोराफेन या नकली दवा (placebo) से इलाज हुआ।
- Advertisement -
सल्फोराफेन लेने वालों की फास्टिंग ब्लड शुगर में प्लेसीबो की अपेक्षा ज्यादा कमी दर्ज हुई।
सल्फोराफेन से डायबिटीज लक्षणों सहित बीएमआई, इंसुलिन, फैटी लीवर आदि में भी सुधार हुआ।
विशेषज्ञों ने सल्फोराफेन लेने से हुए स्वास्थ्य लाभ आंत बैक्टीरिया में सुधार से संभव बताए।
ब्रोकोली, फूलगोभी और केल जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों में मौजूद सल्फोराफेन कैंसर विरोधी भी कहा गया है।
नए निष्कर्षों ने ब्रोकोली के सल्फोराफेन को प्रीडायबिटीज का एक सटीक, संभावित उपचार बताया है।
हालांकि, विशेषज्ञों ने प्रीडायबिटीज रोकथाम में एक्सरसाइज, स्वस्थ भोजन और वजन घटाने को महत्वपूर्ण कहा है।
यह रिसर्च नेचर माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुई थी।
Also Read: टाइप 2 डायबिटीज के सभी मरीज़ों को स्वस्थ आहार से फायदा