Global Obesity Report: दुनिया के छह में से एक बच्चे और किशोर के 2050 तक मोटापा ग्रस्त होने की संभावना है।
यह अनुमान ऑस्ट्रेलिया की मर्डोक चिल्ड्रन्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में हुई एक स्टडी ने लगाया है।
नई स्टडी में मोटापे के बढ़ते मामलों में अगले पाँच वर्षों तक भयंकर वृद्धि होने की आशंका है।
हालांकि, वैज्ञानिकों ने तत्काल कार्रवाई द्वारा इस गहराते सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में कमी भी कही है।
- Advertisement -
स्टडी में पाया गया कि अगले 25 वर्षों में एक तिहाई बच्चे और किशोर अधिक वजन (38 करोड़ 50 लाख) या मोटापे (36 करोड़) वाले होंगे।
5 से 24 की आयु वालों में वैश्विक मोटापे की दर 1990 से 2021 तक तीन गुना (244%) बढ़कर 17 करोड़ 40 लाख हो गई।
साल 2021 तक दुनिया में 49 करोड़ 30 लाख बच्चे और किशोर अधिक वजन वाले या मोटे थे।
इससे पता चलता है कि मोटापे में वृद्धि को रोकने के मौजूदा तरीके युवा पीढ़ी के लिए बेकार साबित हुए है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि तत्काल कड़े कदम न उठाने पर युवाओं का भविष्य अंधकारमय होगा।
- Advertisement -
रोकथाम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि किशोरावस्था के बाद मोटापा से छुटकारा पाना बेहद चुनौतपूर्ण हो जाता है।
मोटापे की महामारी से संबंधित रोगों में इजाफे से स्वास्थ्य प्रणाली लचर और अर्थव्यवस्था को अरबों का नुकसान होगा।
विश्व मोटापा दिवस पर जारी यह विश्लेषण, 204 देशों और क्षेत्रों के अधिक वजन और मोटापे के नए मामलों पर आधारित है।
इसके लिए ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2021 जैसी स्टडी के आंकड़ों का उपयोग किया गया था।
नतीजों ने चीन, मिस्र, भारत और अमेरिका में 2050 तक मोटापा ग्रस्त बच्चों और किशोरों की सर्वाधिक संख्या बताई है।
कुल मिलाकर, 2050 तक 5 से 24 वर्ष वालों में से 2.2 मिलियन मोटे और 1.6 मिलियन अधिक वजन वाले होंगे।
विश्व स्तर पर, 2050 तक 5 से 14 वर्ष की आयु के लड़के अधिक वजन की अपेक्षा मोटापे से ज्यादा पीड़ित होंगे।
स्टडी ने भविष्य की पीढ़ियों में मोटापा रोकने के लिए प्रजनन योग्य 15 से 24 वर्षीय लड़कियों के मोटापे पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता कही है।
इसके अलावा, सरकारी नीतियों द्वारा मोटापा लाने वाले आहार, लाइफस्टाइल एवं पर्यावरण कारणों को भी सुधारना होगा।
वैज्ञानिको ने साल 2030 से पहले उचित कार्रवाई होने पर मोटापे की महामारी से बचने की उम्मीद जताई है।
अधिक जानकारी द लैंसेट जर्नल में छपी रिपोर्ट से मिल सकती है।