Potassium salt health benefits: अधिक नमक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह माना गया है।
इससे हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
लेकिन नमक में पोटेशियम की मात्रा 25% बढ़ाने से स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
साधारण की जगह उपरोक्त नमक का सेवन खासकर स्ट्रोक रोगियों के लिए फायदेमंद है।
- Advertisement -
यह दावा किया है उत्तरी चीन के ग्रामीण इलाकों में रोगियों की जांच से जुड़े एक बड़े अध्ययन ने।
अध्ययन ने नमक में पोटेशियम की मात्रा बढ़ाने से रोगियों में स्ट्रोक और मौत के मामले कम बताए है।
गौरतलब है कि हाई सोडियम और कम पोटेशियम सेवन को स्ट्रोक का प्रमुख कारण माना जाता है।
नए अध्ययन में चीन के रिसर्चर्स ने स्ट्रोक से पीड़ित 15,249 रोगियों के डेटा का विश्लेषण किया था।
उन्होंने रोगियों के बीपी, दूसरा स्ट्रोक, मृत्यु दर और हाइपरकेलेमिया जैसे खतरों का विश्लेषण किया।
- Advertisement -
इसके अलावा, रोगियों के पेशाब द्वारा सोडियम/पोटेशियम उत्सर्जन को भी जांचा गया।
कुछ रोगियों ने 75% सोडियम क्लोराइड व 25% पोटेशियम क्लोराइड युक्त, जबकि अन्यों ने साधारण नमक का सेवन किया।
अध्ययन अवधि के दौरान, साधारण नमक की अपेक्षा 25% पोटेशियम वालों को दोबारा स्ट्रोक का खतरा 14% कम था।
साधारण नमक वालों की तुलना में उनका औसत सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर भी कम था।
अध्ययन के दौरान, दोबारा स्ट्रोक पड़ने के कुल 2,735 मामले हुए, जिनमें 691 घातक और 2,044 गैर-घातक थे।
पोटेशियम युक्त नमक के सेवन से ब्रेन स्ट्रोक में 30% और स्ट्रोक से संबंधित मौतों में 21% की कमी आई।
दोनों तरह के मरीजों में हाइपरकेलेमिया (खून में उच्च पोटेशियम स्तर) में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं देखा गया।
नतीजों के मुताबिक, स्ट्रोक रोकथाम में पोटेशियम युक्त नमक का सेवन एक सुरक्षित और कम लागत का इलाज है।
यह अध्ययन JAMA कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुआ था।