खराब दांतों और मसूड़ों से महिलाओं को माइग्रेन (Migraine) और शारीरिक दर्द (Body pain) हो सकता है।
यह कहना है यूएस और ऑस्ट्रेलियाई रिसर्चर्स की एक साझा स्टडी का।
स्टडी में लगभग 160 महिलाओं के मौखिक माइक्रोबायोम (Oral microbiome) की जांच की गई थी।
उनके मुँह में ऐसे विशिष्ट सूक्ष्मजीव मिले, जो शरीर में कई तरह के दर्द पैदा कर सकते थे।
- Advertisement -
नतीजों में दर्द रोकथाम और स्वास्थ्य सुधार के लिए अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को आवश्यक बताया गया।
स्टडी में शामिल 67% महिलाओं को कई शारीरिक दर्द के अलावा फाइब्रोमायल्जिया (fibromyalgia) की समस्या भी थी।
मुंह के खराब स्वास्थ्य से जुड़ी चार बैक्टीरिया प्रजाति फाइब्रोमायल्जिया समस्या बढ़ाने में सक्षम पाई गई।
फाइब्रोमायल्जिया में हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द सहित सिरदर्द, थकान, नींद में गड़बड़ी एवं दिमागी तकलीफ होती हैं।
टीम ने बताया कि मौखिक स्वास्थ्य, माइक्रोबायोटा और फाइब्रोमायल्जिया पीड़ित महिलाओं के दर्द को जांचने वाली यह पहली स्टडी है।
- Advertisement -
स्टडी के नतीजे खराब मौखिक स्वास्थ्य और दर्द के बीच एक स्पष्ट और महत्वपूर्ण संबंध दर्शाता है।
अधिक जानकारी एक सर्वे में शामिल हुई न्यूज़ीलैंड की महिलाओं से मिली थी।
पाया गया कि सबसे खराब मौखिक स्वास्थ्य वाली महिलाओं को तेज दर्द होने की ज्यादा संभावना थी।
उनमें से 60% को मध्यम से गंभीर शारीरिक दर्द अनुभव होने की संभावना अधिक थी।
जबकि 49% महिलाओं को माइग्रेन का अनुभव होने की संभावना अधिक थी।
खराब मौखिक स्वास्थ्य लगातार और गंभीर माइग्रेन होने का महत्वपूर्ण संकेतक था।
खराब मौखिक स्वास्थ्य के पीछे महिलाओं के खान-पान की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती थी।
लेकिन रिसर्चर्स ने इस संभावना पर बिना जांच के कुछ भी कहने से मना कर दिया।
अधिक जानकारी के लिए फ्रंटियर्स इन पेन रिसर्च में प्रकाशित स्टडी पढ़ी जा सकती है।
Also Read: घर बैठे ही जांच सकते है दांतों और मसूड़ों का स्वास्थ्य