दिल के रोग करने वाली स्थितियों से बचके रहेंगे तो उम्र लंबी हो सकती है, ऐसा एक स्टडी का कहना है।
अन्तर्राष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञों की स्टडी ने, हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार पाँच खतरों की पहचान भी की है।
स्मोकिंग, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और मोटापे से हृदय रोगों की संभावना में वृद्धि मिली है।
विशेषज्ञों ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ किसी भी इंसान को हृदय रोग हो सकते है।
- Advertisement -
लेकिन 50 की आयु में स्वस्थ लाइफस्टाइल द्वारा उपरोक्त खतरों से मुक्त रहने पर लंबे समय तक जीवित और निरोगी रह सकते है।
इस बारे में विशेषज्ञों की टीम को 39 देशों के 20 लाख से अधिक इंसानों के हेल्थ डेटा से जानकारी मिली थी।
छानबीन से पता चला कि 50 की आयु में भी पांच खतरों की अनुपस्थिति से पुरुषों और महिलाओं की एक दशक से अधिक उम्र बढ़ी थी।
50 वर्ष की आयु में उपरोक्त समस्याओं से मुक्त महिलाओं में हृदय संबंधी रोग 14 वर्ष बाद विकसित हुए।
सभी पांच जोखिमों से ग्रस्त महिलाओं की तुलना में उन्होंने 15 वर्ष अधिक जीवन जिया।
- Advertisement -
अस्वस्थ पुरुषों की अपेक्षा स्वस्थ पुरुष भी हृदय रोग के बिना 11 वर्ष अधिक जीवित रहे और 12 वर्षों बाद उनकी मौत हुई।
स्टडी ने बढ़ती उम्र में भी लाइफस्टाइल बदलने से स्वास्थ्य और जीवन को फायदा बताया।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना जीवन के सबसे अधिक स्वस्थ वर्षों से जुड़ा हुआ पाया गया।
55 और 60 वर्ष में भी हाई बीपी कंट्रोल रखने या स्मोकिंग छोड़ने वाले, उपरोक्त खतरों वालों की तुलना में अधिक समय तक जीवित और हृदय संबंधी रोगों से मुक्त रहे।
यह स्टडी न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित हुई थी।
Also Read: 10 सरल तरीके जो करेंगे आपके स्वास्थ्य और जीवन में सुधार