Rope skipping benefits: रस्सी कूदना एक सरल और सस्ती एरोबिक एक्सरसाइज (Aerobic exercise) है।
यह एक्सरसाइज कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस (Cardiorespiratory fitness- CRF) और शारीरिक क्षमता सुधार सकती है।
ऐसी जानकारी थाईलैंड के स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा की गई एक नई स्टडी से मिली है।
स्वस्थ युवाओं पर हुई स्टडी में रस्सी कूदने से स्वास्थ्य पर पड़े सकारात्मक प्रभावों को जाना गया था।
- Advertisement -
पता चला कि रस्सी कूदना शरीर की ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने वाली एक मजेदार एक्सरसाइज है।
कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस से जुड़ी यह क्षमता दिल, फेफड़ों और मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
इससे पता चलता है कि एक्सरसाइज के दौरान शरीर ऑक्सीजन को कितनी अच्छी तरह ग्रहण कर मांसपेशियों और अंगों तक पहुँचाता है।
स्टडी के लिए विशेषज्ञ दल ने 18 से 34 वर्षीय 59 युवाओं और वयस्कों को भर्ती किया था।
उन्हें हाई-इंटेंसिटी इंटरवल एक्सरसाइज (HIIE) व मॉडरेट-इंटेंसिटी कंटीन्यूअस एक्सरसाइज (MICE) ग्रुप में बांटा गया।
- Advertisement -
स्टडी से पहले और बाद में उनकी अधिकतम ऑक्सीजन क्षमता (CRF का एक माप) का मूल्यांकन किया गया।
आठ सप्ताह की स्टडी के बाद, दोनों ग्रुप के पुरुषों और महिलाओं की अधिकतम ऑक्सीजन क्षमता (V̇O2max) में पहले की अपेक्षा लगभग 10.5% की वृद्धि पाई गई।
गहन विश्लेषण से पता चला कि एक्सरसाइज न करने वालों की तुलना में दोनों ग्रुप का V̇O2max काफी अधिक था।
रस्सी कूदने की एक्सरसाइज ने समान रूप से उनके CRF स्तर में वृद्धि की थी।
नतीजों के अनुसार, कम लागत, समय और जगह को देखते हुए रस्सी कूदने की एक्सरसाइज को आसानी से अपनाया जा सकता है।
इस बारे में अधिक जानकारी European Journal of Clinical Nutrition में छपी स्टडी से मिल सकती है।