Gastric balloon to lose weight: दुनिया के लिए मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है, क्योंकि इलाज स्थायी नहीं है।
अब अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मोटापा रोकने के लिए एक खास गैस्ट्रिक बैलून तैयार किया है।
इस बैलून यानी गुब्बारे को पेट में आवश्यकतानुसार फुलाया और पिचकाया जा सकता है।
जानवरों पर हुए परीक्षण में भोजन से पहले गुब्बारे को फुलाने से उनका खाना 60% कम हुआ है।
- Advertisement -
यह इलाज गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी या वजन घटाने वाली दवाओं का विकल्प हो सकता है।
भूख कम करने के लिए इस गुब्बारे को भोजन से पहले और बाद में फुलाया या पिचकाया जा सकता है।
खाने से पहले गुब्बारे को पेट में फुलाने व बाद में पिचकाने के लिए एक मेडिकल डिवाइस भी बनाया गया है।
गौरतलब है कि अमेरिका में पहले से ही डॉक्टरों की देख-रेख में गैस्ट्रिक बैलून का उपयोग हो रहा है।
हालांकि, अब इसके लाभों में कमी आने के कारण नए गैस्ट्रिक बैलून का ईजाद किया गया है।
- Advertisement -
नए गुब्बारे को पेट में चीरा लगाकर डाला जाता है। बाहर से इसका पंप गुब्बारे के साइज को कंट्रोल करता है।
गुब्बारे में गैस के दबाव पर नजर रखने और अधिक भरने से बचाने के लिए एक आंतरिक सेंसर भी है।
गुब्बारे को मोटापाग्रस्त मरीज के पेट में फीडिंग ट्यूब की तरह भी डाला जा सकता है।
नया अविष्कार मोटापा घटाने में सफल होगा या नहीं – इसकी जांच चल रही है।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का यह अविष्कार डिवाइस जर्नल में प्रकाशित हुआ था।
Also Read: 2035 तक संसार की आधे से अधिक आबादी होगी मोटापे का शिकार