Whey protein से केवल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में भी लाभ हो सकता है।
यह कहना है यूके की लिवरपूल यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में हुई एक नई स्टडी का।
स्टडी में whey protein पर हुई कई रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल का विश्लेषण किया गया था।
इस दौरान, whey protein सप्लीमेंट से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैटी लीवर रोग पर असर देखा गया।
- Advertisement -
खोजकर्ताओं ने 50 वर्ष या कम के स्वस्थ और मोटापा प्रभावितों पर whey protein बनाम प्लेसिबो (Placebo) के असर की तुलना की।
विश्लेषण में एक्सरसाइज सहित 35 ग्राम/दिन के whey protein से LDL-कोलेस्ट्रॉल में कमी जानी गई।
एक्सरसाइज संग whey protein लेने से आयु और शरीर का वजन कुछ भी होने के बावजूद कुल कोलेस्ट्रॉल कम हुआ।
12 सप्ताह तक 35 ग्राम/दिन के whey protein सेवन से ट्राइग्लिसराइड लेवल में भी कमी हुई थी।
Whey protein से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में कमी लेकिन इंसुलिन रेजिस्टेंस पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा था।
- Advertisement -
कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड में कमी से संबंधित परिवर्तन मुख्य रूप से स्वस्थ वयस्कों में देखे गए।
कुल मिलाकर, whey protein LDL और कुल कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार हो सकता है।
एक्सरसाइज संग whey के सबसे अधिक लाभ 50 वर्ष से कम के स्वस्थ, अधिक वजन या मोटापा प्रभावितों में देखे गए।
Whey protein लेने से स्वस्थ वयस्कों के भी बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड लेवल में कमी पाई गई।
और जानकारी क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: डायबिटीज में प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से आराम, जानिए कैसे