Curcumin benefits: हल्दी (Turmeric) कड़ी एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकती है।
यह दावा किया है स्पेनिश स्वास्थ्य वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा की गई स्टडी ने।
नई स्टडी ने हल्दी के औषधीय गुणों से भरपूर तत्व करक्यूमिन (Curcumin) को दर्द निवारक कहा है।
इसके सेवन से कठोर एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की रिकवरी और दर्द में सुधार हो सकता है।
- Advertisement -
स्टडी का उद्देश्य एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की क्षति कम करने में करक्यूमिन प्रभावशीलता का आकलन करना था।
मांसपेशियों की क्षति में फाइबर टूटना, चोट, दर्द, सूजन और ताकत में कमी महसूस करना शामिल थे।
करक्यूमि सेवन से सूजन, दर्द में सुधार सहित मांसपेशियों के तेजी से ठीक होने की क्षमता में वृद्धि जानी गई।
गौरतलब है कि प्राचीन काल से ही हल्दी का उपयोग आहार सहित चिकित्सा में भी किया जाता रहा है।
लेकिन अब खेल-कूद संबंधित गतिविधियों की थकावट से उबरने में भी हल्दी असरदार मिली है।
- Advertisement -
इस बारे में सटीक जानकारी हल्दी में मौजूद करक्यूमिन के सप्लीमेंट पर हुई 11 स्टडीज ने दी है।
गहन विश्लेषण में एक्सरसाइज से पहले और बाद में, मांसपेशियों की रिकवरी, दर्द में कमी और एंटीऑक्सीडेंट स्तर बढ़ाने में करक्यूमिन सप्लीमेंट लेना बेहतर साबित हुआ।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, ज़ोरदार शारीरिक गतिविधियों के बाद स्वस्थ लोगों 1 से 4 ग्राम कर्क्यूमिन ले सकते है।
हालाँकि, उन्होंने इसके प्रभावी उपयोग, डोज, पाचन और सही समय के लिए अधिक खोज जरूरी कही है।
फिर भी यह माना गया कि कड़ी एक्सरसाइज के बाद करक्यूमिन का सेवन अधिक फायदेमंद हो सकता है।
अधिक जानकारी, जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: एक्सरसाइज सहित इस सप्लीमेंट से मसल्स होंगे मजबूत: स्टडी