Eggs and obesity: अंडे में उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पौष्टिक तत्वों की भरमार होती है।
लेकिन अंडे खाने से मानव स्वास्थ्य को कई नुकसान की आशंका भी जताई गई है।
उन्हीं में से एक है, अंडे खाने से लोगों में वजन बढ़ने या मोटापे की बीमारी का होना।
इस बारे में हुई चीन की एक नई स्टडी ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।
- Advertisement -
स्टडी में अंडे के सेवन और मोटापे के जोखिम के बीच कोई संबंध नहीं मिला है।
यह जानकारी साल 2002 से 2022 तक प्रकाशित कई स्टडीज की समीक्षा से मिली है।
पता चला कि अंडे के अधिकांश पोषक तत्व मोटापे के जोखिम में वृद्धि से जुड़े नहीं हैं।
उल्टा ये पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल सुधार कर मोटापे की संभावना को कम करते हैं।
नतीजों के मुताबिक, सीमित अंडे खाने से ब्लड लिपिड पर बहुत कम असर पड़ता है।
- Advertisement -
ऐसा शरीर द्वारा बाहरी कोलेस्ट्रॉल के जवाब में अंदरूनी कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण से संभव है।
हालांकि, कुछ लोगों को ज्यादा चिकनाई खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।
स्टडी में ऐसे लोगों को अधिक अंडे खाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।
इसके अतिरिक्त, अंडे को पकाने के तरीके से भी इसके पोषक तत्वों पर असर पड़ता है।
इसलिए, फ्राइड की जगह उबले अंडे स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद होने की संभावना है।
नतीजों की मानें तो स्वस्थ लोग हफ्ते में 7 से 8 अंडे खा सकते है। इससे वजन में वृद्धि नहीं मिली है।
कुल मिलाकर, संपूर्ण अंडे का सेवन मोटापे के जोखिम में महत्वपूर्ण योगदान करता नहीं मिला है।
इस बारे में और जानकारी पोल्ट्री साइंस जर्नल में प्रकाशित लेख से मिल सकती है।