Coffee drinking for heart: कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद कह गया है, लेकिंन समय का ध्यान रखना भी जरूरी है।
पहले हुई रिसर्च ने कॉफी से दिल-संबंधी समस्याओं और असामयिक मौत का कम जोखिम पाया था।
लेकिन अब एक नई रिसर्च ने कॉफी पीने से मिलने वाले लाभों को समय आधारित बताया है।
यूरोपियन हार्ट जर्नल में छपी रिसर्च में सुबह कॉफी पीना दिल के लिए फ़ायदेमंद कहा गया है।
- Advertisement -
कॉफी पीने के समय और स्वास्थ्य परिणामों का परीक्षण करने वाली यह पहली रिसर्च मानी गई है।
इस बारे में यूएस नागरिकों के एक विशाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण से मिले डाटा ने गहन जानकारी दी थी।
उसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 40,725 वयस्कों ने अपने आहार और स्वास्थ्य का विवरण दिया था।
विवरण के आधार पर कॉफी पीने वालों को सुबह और पूरे दिन की दो श्रेणियों में बांटा गया था।
नतीजों में केवल सुबह कॉफी पीने पर दिल-संबंधी बीमारियों से मरने का जोखिम 31% कम था।
- Advertisement -
इसके अलावा, सुबह की कॉफी किसी भी स्वास्थ्य कारण से असमय मौत का खतरा 16% घटाती मिली।
हालांकि, यह पता नहीं चला कि सुबह कॉफी पीने से दिल-संबंधी बीमारी से मौत का खतरा कम क्यों होता है।
वैज्ञानिकों ने दोपहर या शाम कॉफी पीने से सर्कैडियन लय और मेलाटोनिन हार्मोन में गड़बड़ी की संभावना जताई है।
इससे दिल के लिए नुकसानदेह रोगजनक सूजन और हाई बीपी जैसी दिक्कतों में इजाफा हो सकता है।