Luteolin Anti-Graying Effects: उम्र बढ़ने के साथ बाल सफ़ेद होना आम बात है, लेकिन अब इस प्रक्रिया को रोका जा सकता है।
यह कहना है जापानी वैज्ञानिकों का, जिन्होंने बालों को सफ़ेद होने से रोकने वाला एक एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) ढूंढा है।
उन्हें यह एंटीऑक्सीडेंट ब्रोकली, गाजर, प्याज और मिर्च जैसी सब्जियों में मिला है।
ल्यूटियोलिन (Luteolin) नामक यह एंटीऑक्सीडेंट मानव बालों की देखभाल में फायदेमंद हो सकता है।
- Advertisement -
एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने ल्यूटियोलिन, हेस्पेरेटिन (Hesperetin) और डायोसमेटिन (Diosmetin) जैसे एंटीऑक्सीडेंट की जांच की थी।
तीनों एंटीऑक्सीडेंट के उपयोग से चूहों के बालों पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया गया।
आश्चर्यजनक रूप से केवल ल्यूटियोलिन प्राप्त चूहों के बाल काले रहे, जबकि अन्यों के सफ़ेद हो गए।
विश्लेषण में पता चला कि ल्यूटियोलिन में बालों को सफ़ेद होने से रोकने वाला एक अनूठा औषधीय प्रभाव है।
ल्यूटियोलिन के एंटी-ग्रेइंग प्रभाव एंडोथेलिन नामक प्रोटीन में सुधार से संभव माने गए।
- Advertisement -
इस सुधार से बालों के सफ़ेद होने से जुड़ी कोशिकाओं में गिरावट रोकी जा सकती है।
हालांकि, ल्यूटियोलिन का असर बालों के विकास या झड़ने के बजाय सफ़ेदी रोकने तक ही सीमित था।
वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई कि यह एंटीऑक्सीडेंट बालों की देखभाल में महत्वपूर्ण हो सकता है।
इससे लोगों को उम्र बढ़ने के बावजूद बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद मिलेगी।
जापान की नागोया यूनिवर्सिटी की यह खोज एंटीऑक्सीडेंट्स जर्नल में छपी थी।
Also Read: मीठे ड्रिंक्स पीने से बढ़ता है गंजेपन का ख़तरा: स्टडी