बढ़ती उम्र में मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत रखना है तो रोजाना अंगूर (Grapes) खाइए।
अंगूर खाने से पुरुषों और महिलाओं दोनों की मांसपेशियां तंदुरुस्त रह सकती है।
यह दावा किया है चूहों पर हुई वेस्टर्न न्यू इंग्लैंड यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी ने।
स्टडी में रोजाना दो बार लगभग 250 ग्राम अंगूर देने से उनकी मांसपेशियां बेहद स्वस्थ मिली।
- Advertisement -
रिसर्चर्स ने कहा कि अंगूर में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व मांसपेशियों के जीन को संशोधित कर सकते है।
इससे संभवत: लंबे समय तक मांसपेशियों के आकार और कार्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
अंगूर खाने वाले चूहों में फैट फ्री मांसपेशियों से जुड़े जीन अधिक, जबकि कमजोरी के जीन कम हो गए थे।
रिसर्चर्स ने ये निष्कर्ष इंसानों की मांसपेशियों पर भी लागू होने का अनुमान लगाया है।
इससे सरकोपेनिया (मांसपेशियों की कमजोरी) या उम्र संबंधित गिरावट कम हो सकती है।
- Advertisement -
रिसर्चर्स ने बेहतर मांसपेशियों के लिए एक्सरसाइज व हाई प्रोटीन सहित अंगूर खाने की भी सलाह दी है।
फाइटोकेमिकल्स से भरपूर अंगूर न्यूट्रिजेनोमिक तंत्र (Nutrigenomic mechanisms) द्वारा रोगमुक्त रख सकते है।
फिलहाल इस बारे में आगे अधिक जांच करने की योजना बनाई जा रही है।
विस्तृत जानकारी फ़ूड जर्नल में प्रकाशित स्टडी से मिल सकती है।