एक हालिया स्टडी ने ब्रेकफास्ट में अखरोट (Walnuts) खाने के कुछ आश्चर्यजनक लाभ बताए है।
यूके स्टडी में अखरोट को दिमाग के लिए सुपरफूड बताते हुए मानसिक कार्यक्षमता बढ़ाने वाला कहा गया है।
स्टडी ने ब्रेकफास्ट में मुट्ठी भर अखरोट खाने वालों को तेज़ी से सोचने और घंटों याददाश्त बेहतर रखने में सक्षम पाया है।
नतीजों में, सुबह मूसली और दही में 50 ग्राम अखरोट मिलाकर खाने से दिमाग पूरे दिन तेज़ रहने का अनुमान है।
- Advertisement -
उपरोक्त जानकारी के लिए 32 स्वस्थ युवाओं को दो समूहों में बांटा गया था।
एक समूह ने अखरोट सहित, जबकि दूसरे ने बिना अखरोट के समान कैलोरी वाला ब्रेकफास्ट किया।
हफ्ते बाद, दोनों समूह के युवाओं का ब्रेकफास्ट बदलकर उनके खून और दिमाग की गतिविधि को मापा गया।
अखरोट खाने वालों ने योजना बनाने और समस्या-समाधान जैसे मानसिक कार्यों में पूरे दिन बेहतर प्रदर्शन किया।
शुरुआत में अखरोट खाने वालों की याददाश्त दूसरे समूह की तुलना में कमजोर थी, लेकिन छह घंटे बाद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।
- Advertisement -
वैज्ञानिकों ने ऐसा अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 और प्रोटीन को शरीर द्वारा अवशोषित करने में लगे अधिक समय से संभव माना।
अखरोट खाने से दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ता है, इसकी सटीक समझ के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।
यह स्टडी फूड एंड फंक्शन जर्नल में प्रकाशित हुई थी।
Also Read: रिसर्च का दावा, वज़न घटाना चाहते है तो खाएं ये नट्स