Coffee intake on human ageing: एक नई स्टडी ने कॉफ़ी पीने से जीवनकाल में वृद्धि बताई है।
पुर्तगाल की स्टडी ने रोजाना कॉफ़ी पीने वाले की उम्र में औसतन 1.8 वर्ष के स्वस्थ जीवन की वृद्धि कही है।
रिसर्चर्स के मुताबिक, कॉफ़ी पीने वाले न केवल लंबे समय तक जीते हैं, बल्कि स्वस्थ भी रहते हैं।
पता चला है कि कॉफ़ी में मौजूद कैफीन जैसे लाभकारी तत्व उम्र बढ़ने के जैविक तंत्र को सुरक्षित रखते है।
- Advertisement -
उपरोक्त जानकारी कॉफ़ी सेवन से जुड़ी विभिन्न देशों की आबादी पर हुई 50 से अधिक स्टडीज़ से मिली है।
नतीजों में, बूढ़ी होती दुनिया को नियमित कॉफ़ी सेवन से स्वस्थ रखने में मदद मिलने का अनुमान है।
अच्छी बात यह रही कि कॉफ़ी पीने से पुरुषों और महिलाओं, दोनों को बढ़ती उम्र में समान फायदे पाए गए है।
बता दें कि कई स्टडीज़ में कॉफ़ी विभिन्न कारणों से होने वाली मौतों को कम करने में कारगर साबित हुई है।
इनमें हृदय रोग, मानसिक स्वास्थ्य गिरावट और अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम में कमी शामिल है।
- Advertisement -
रिसर्च टीम के अनुसार, कॉफ़ी में 2,000 से अधिक बायोएक्टिव तत्व मिले होते है।
एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी युक्त उन तत्वों से इंसुलिन सुधार और रोगजनक सूजन में कमी होती है।
हालाँकि, बुजुर्गों को कॉफ़ी कम पीने की सलाह है, लेकिन रिसर्चर्स ने इसके पुनर्मूल्यांकन का सुझाव दिया है।
यूरोपीय देशों में प्रतिदिन 400mg तक कैफीन (कॉफ़ी के 3-5 कप) पीने को सुरक्षित माना गया है।
गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कैफीन का प्रतिदिन सेवन 200mg तक कहा गया है।
कॉफ़ी स्वस्थ जीवन को कैसे बढ़ाती हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। भविष्य में इस पर अधिक शोध हो सकते हैं।
इस बारे में एजिंग रिसर्च रिव्यूज़ जर्नल में प्रकाशित स्टडी से और जानकारी मिल सकती है।