Reduce dementia risk: दिमागी समस्या डिमेंशिया में याद रखने, सीखने और सोचने में दिक्कत आती है।
इसकी शुरुआत धीरे-धीरे होती है। समस्या से बुजुर्ग अधिक परेशान रहते है।
चलने-फिरने या अन्य शारीरिक गतिविधि (Physical Activity) को डिमेंशिया रोकथाम में सहायक कहा गया है।
दिमागी स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए हर उम्र में शारीरिक गतिविधि को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- Advertisement -
हालाँकि, ऐसी गतिविधियाँ भी हैं जो दिमागी स्वास्थ्य सुधार कर डिमेंशिया-जोखिम घटा सकती हैं।
इस बारे में और जानकारी दी है ऑस्ट्रेलिया के खोजकर्ताओं की एक स्टडी ने।
नई स्टडी ने सामाजिक या मानसिक गतिविधियों को याददाश्त व सोचने की क्षमता के लिए फ़ायदेमंद पाया है।
ऐसी गतिविधियों में पढ़ना, संगीत सुनना, प्रार्थना करना, वाद्ययंत्र बजाना, हाथों की कारीगरी या दूसरों संग बातचीत प्रमुख है।
लेकिन टीवी देखने या वीडियो गेम खेलने जैसी घंटों बैठने वाली गतिविधियों से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान कहा गया है।
- Advertisement -
खोजकर्ताओं ने लंबे मानसिक स्वास्थ्य के लिए टीवी की बजाय पढ़ने-लिखने को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।
दिमागी स्वास्थ्य पर किसी भी गतिविधि के प्रभाव जानने के लिए 397 बुजुर्गों (60+ आयु) की गतिविधियों का आकलन किया गया था।
मानसिक कार्यों को सुधारने में कुछ बैठे रहने वाली आदतों का असर दूसरों की तुलना में बेहतर पाया गया।
सामाजिक या मानसिक रूप से उत्तेजक गतिविधियाँ याददाश्त और सोचने की क्षमताओं के लिए फायदेमंद थी।
उन गतिविधियों की मदद से मानसिक कुशलता में होने वाली गिरावट का खतरा कम होने की संभावना थी।
गौरतलब है कि डिमेंशिया के कम से कम 45% मामलों को लाइफस्टाइल में सुधार द्वारा रोका जा सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में 55 करोड़ से अधिक को डिमेंशिया बताया है। हर साल लगभग एक करोड़ नए मामले सामने आते हैं।
नतीजों ने सर्वोत्तम मस्तिष्क व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आनंददायक और धड़कनें बढ़ाने वाली गतिविधियां अपनाने की सलाह दी है।
यह स्टडी द जर्नल्स ऑफ जेरोन्टोलॉजी सीरीज ए में प्रकाशित हुई थी।