एक नई स्टडी ने सामाजिक मेलजोल को स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी बताया है।
स्टडी ने अकेलेपन (Loneliness) और अलग-थलग रहने (Social isolation) को खराब स्वास्थ्य एवं असमय मौत से जुड़ा पाया है।
यूके व चीन के रिसर्चर्स ने इस संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कई प्रोटीनों का खुलासा किया है।
इसके लिए यूके बायोबैंक के 42,000 से अधिक वयस्कों के खून में मौजूद प्रोटीन जांचे गए थे।
- Advertisement -
विश्लेषण से जाना गया कि सामज से अलग-थलग या अकेले रहने वालों में कौन से प्रोटीन अधिक थे और ये प्रोटीन खराब स्वास्थ्य से कैसे जुड़े थे।
गहन छानबीन में टीम को सामाजिक अलगाव से जुड़े 175 और अकेलेपन से जुड़े 26 प्रोटीन मिले।
इनमें से कई प्रोटीन सूजन, वायरल इंफेक्शन और इम्यून सिस्टम फंक्शन के चलते पैदा हुए थे।
कुछ प्रोटीन दिल के रोग, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक और असमय मौत से भी संबंधित थे।
विशेष रूप से ADM और ASGR1 नामक प्रोटीन की अधिकता खराब स्वास्थ्य से जुड़ी थी।
- Advertisement -
ADM प्रोटीन तनाव घटाने वाले ऑक्सीटोसिन हार्मोन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ADM की अधिकता हताशा, खराब मूड, सामाजिक दूरी और असमय मृत्यु के जोखिम में वृद्धि से जुड़ी थी।
ASGR1 प्रोटीन की अधिकता से हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल-संबंधी रोगों के अधिक खतरे की आशंका थी।
अन्य प्रोटीनों से खराब इंसुलिन, एथेरोस्क्लेरोसिस और कैंसर विकास में वृद्धि की संभावना थी।
टीम के अनुसार, ये प्रोटीन सामाजिक रूप से अलग-थलग या अकेले रहने वालों के खराब स्वास्थ्य का सुराग देते हैं।
इससे पता चलता है कि सामाजिक संबंध हमें स्वस्थ रखने में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका क्यों निभाते हैं।
दोस्तों और परिवार संग बातचीत हमें स्वस्थ रखती है, क्योंकि इससे हमारा इम्मून सिस्टम मजबूत होता है।
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सामाजिक अलगाव और अकेलेपन को दुनिया के लिए चिंताजनक कहा है।
टीम ने इस बढ़ती समस्या से निपटने के तरीके खोजने तथा उत्तम स्वास्थ्य के लिए परस्पर मेलजोल की ज़रूरत कही है।
इस बाबत संपूर्ण जानकारी नेचर ह्यूमन बिहेवियर पत्रिका में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: 10 सरल तरीके जो करेंगे आपके स्वास्थ्य और जीवन में सुधार