Cold-water immersion: खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों में एक्सरसाइज के बाद ठंडे पानी में डुबकी लगाने का चलन आम है।
माना जाता है कि इससे एक्सरसाइज से हुई सूजन और मांसपेशियों के दर्द में कमी आती है।
लेकिन ठंडे पानी से आमजन को भी लाभ हो सकते है, यह कहना है वैज्ञानिकों का।
हाल ही में, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने ठंडे पानी के स्वास्थ्य लाभों का गहन अध्ययन किया है।
- Advertisement -
उन्होंने 3177 इंसानों पर हुई 11 स्टडीज का विश्लेषण करते हुए ठंडे पानी में डुबकी लगाने से कई फायदे जाने।
उनमें तनाव में कमी सहित अच्छी नींद और जीवन की गुणवत्ता में सुधार जैसे लाभ प्रमुख थे।
हालांकि, जांच के दौरान उन्हें मिले ठंडे पानी से संबंधित लाभ समय-निर्भर पाए गए।
मसलन, ठंडे पानी में नहाने से तनाव के स्तर में केवल 12 घंटे के लिए कमी जानी गई।
20, 60 या 90 सेकंड तक ठंडे पानी से नहाने वालों के जीवन की गुणवत्ता में तीन महीने तक ही सुधार रहा।
- Advertisement -
इसके अलावा, रोजाना ठंडे पानी से नहाने वालों में बीमार पड़ने का खतरा 29% कम पाया गया।
ठंडे पानी में नहाने से केवल पुरुषों की नींद बेहतर थी। नहाने से इम्यूनिटी और मूड में कम सुधार मिला।
स्टडी में, 30 सेकंड के लिए ठंडे पानी में डुबकी लगाने या बैठने वाला तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच था।
हालांकि, वैज्ञानिकों ने बर्फीले या ठंडे पानी में डुबकी लगाने से सूजन में अस्थायी वृद्धि की चेतावनी भी दी।
इसलिए, खराब स्वास्थ्य वालों को ठंडे पानी में नहाने या डुबकी लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
PLOS One जर्नल में छपी रिसर्च से और जानकारी मिल सकती है।