हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) दुनिया भर में समय से पहले मौत का एक प्रमुख कारण है।
लेकिन एक्सरसाइज हाई ब्लड प्रेशर में कमी ला सकती है, ऐसा एक रिसर्च का कहना है।
जापान में हुई नई रिसर्च ने एक्सरसाइज से तनाव-प्रेरित ब्लड प्रेशर में वृद्धि कम जानी है।
इस बारे में जांच करते हुए रिसर्चर्स ने उस जीन को ढूंढा, जिसके द्वारा तनाव बीपी बढ़ा देता है।
- Advertisement -
एक्सरसाइज उस जीन (gene) Stat3 में सुधार लाकर हाई बीपी घटा देती है।
यह जीन एमिग्डाला (Amygdala) को सामान्य अवस्था में रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
दिमाग में बादाम के आकार का यह हिस्सा भावनाओं को महसूस करने से जुड़ा है।
शरीर की दिल-संबंधी प्रतिक्रिया में भी Amygdala एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लंबे समय तक तनाव रहने से यह हिस्सा बीपी में वृद्धि करके हृदय रोग का खतरा बढ़ाता है।
- Advertisement -
रिसर्च में पाया गया कि अधिक तनाव के कारण चूहों के ब्लड प्रेशर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
इसके अलावा, जीन विश्लेषण में Amygdala के Stat3 जीन स्तर में कमी का पता चला।
जब तनावग्रस्त चूहों ने एक्सरसाइज की तो उनका अधिक बीपी सामान्य हुआ और Stat3 स्तर फिर से बढ़ गया।
गौरतलब है कि स्वस्थ दिल के लिए नियमित एक्सरसाइज की पहले से ही सिफारिश की जाती है।
अब नई रिसर्च ने तनाव-प्रेरित हाई बीपी और चिंता घटाने के लिए एक्सरसाइज को दवा समान पाया है।
हालांकि, मनुष्यों में उपरोक्त निष्कर्षों की पुष्टि के लिए अभी अधिक खोज की आवश्यकता है।
नए नतीजे बताते है कि एक्सरसाइज ने केवल शरीर, बल्कि दिमाग के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है।
यह जानकारी एक्टा फिजियोलॉजिका जर्नल में प्रकाशित स्टडी से मिली है।
Also Read: 8 तरह का प्रोटीन खाने वालों को हाई बीपी का कम ख़तरा