Exercise health benefits: एक नई स्टडी ने शारीरिक गतिविधि और गंभीर रोगों के बीच महत्वपूर्ण संबंध बताया है।
स्टडी ने शारीरिक निष्क्रियता को कई बीमारियों और असमय मौत से संबंधित पाया है।
यूएस रिसर्चर्स की स्टडी में अधिक एक्टिव रोगियों को 19 गंभीर बीमारियों का कम खतरा था।
इनमें कैंसर, मोटापा, डिप्रेशन, हाइपरटेंशन, डायबिटीज समेत दिल और सांस की बीमारियां शामिल थी।
- Advertisement -
हफ्ते में पांच दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करने वाले मरीजों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार था।
नतीजे देखते हुए सभी रोगियों को क्षमतानुसार शारीरिक रूप से अधिक एक्टिव रहने को प्रोत्साहित किया गया।
यह जानकारी 7,000 से अधिक रोगियों द्वारा बताई गई शारीरिक गतिविधि की रिपोर्ट से मिली थी।
हर हफ्ते कम से कम 30 मिनट तक मध्यम से जोरदार एक्सरसाइज करने वालों को 19 गंभीर बीमारियों का कम जोखिम था।
उनके मुकाबले सप्ताह में बहुत कम या बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करने वाले मरीजों को ज्यादा रोग होने का डर था।
- Advertisement -
शारीरिक गतिविधि में तेज चलना, दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना जैसी साधारण एक्सरसाइज को लाभकारी कहा गया।
टीम ने सभी डॉक्टरों से मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक तौर पर एक्टिव रहने की सलाह भी देने को कहा।
उन्होंने रोगियों से भी चेकअप के दौरान उनकी शारीरिक गतिविधि स्तर के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया।
शारीरिक गतिविधि पर ज़ोर देने वाली यह स्टडी प्रिवेंटिंग क्रॉनिक डिजीज जर्नल में प्रकाशित हुई थी।