महिलाओं की दिल संबंधी बीमारियों को रोकने में एक्सरसाइज और स्वस्थ खान-पान अत्यधिक लाभकारी है।
यह दावा फ़िनलैंड की एक यूनिवर्सिटी के हेल्थ रिसर्चर्स ने उनकी नई स्टडी में किया है।
एक्सरसाइज सहित स्वस्थ आहार से रजोनिवृत्ति के बाद सूजन में कमी तथा अन्य रोगों का खतरा भी कम होता है।
रिसर्चर्स ने खाने-पीने में गड़बड़ी और शारीरिक रूप से कम एक्टिव महिलाओं में बॉडी फैट ज्यादा पाया है।
- Advertisement -
इस फैट से रजोनिवृत्ति महिलाओं के दिल को नुकसान पहुंचाने वाली समस्याओं में वृद्धि मिली है।
गौरतलब है कि रजोनिवृत्ति के बढ़ने और एस्ट्रोजन हॉर्मोन में कमी आने से बॉडी फैट में बदलाव होते है।
इससे कूल्हों और जांघों में जमा फैट धीरे-धीरे हानिकारक विसरल फैट (Visceral fat) के रूप में पेट पर चढ़ जाता है।
शरीर के अंदरूनी अंगों के आसपास जमा होने वाले फैट को विसरल या बैली फैट कहा जाता है।
यह महिलाओं में सूजन और दिल संबंधी बीमारियों को बढ़ाता है, जो रजोनिवृत्ति के बाद अधिक होती है।
- Advertisement -
स्टडी में 51 से 59 वर्ष की 124 महिलाओं के स्वास्थ्य और कम-स्तर की सूजन की जांच की गई थी।
ईटिंग डिसऑर्डर (बहुत अधिक या बहुत कम खाना) सहित शारीरिक रूप से कम एक्टिव महिलाओं में विसरल फैट और सूजन का जोखिम अधिक था।
उच्च शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ खान-पान वाली महिलाओं में कम विसरल फैट पाया गया।
खाने में गड़बड़ी के चलते अधिक एक्सरसाइज करने के बावजूद स्वास्थ्य सुरक्षात्मक प्रभाव कम थे।
रिसर्चर्स के मुताबिक, शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ आहार बॉडी फैट घटाने में मदद कर सकते हैं।
लेकिन दोनों को एक साथ अपनाने वाली महिलाओं को अधिक फायदा होने की संभावना है।
यह स्टडी साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुई थी।