New COVID-19 variant B.1.1.529: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के वैज्ञानिकों ने कई म्यूटेशन वाले एक नए COVID-19 वैरिएंट का पता लगाने का दावा किया है।
संक्रमण दर में तेजी से वृद्धि की संभावना वाले इस नए कोरोना वैरिएंट को B.1.1.529 (COVID-19 B.1.1.529) कहा गया है।
दक्षिण अफ्रीका सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (NICD) ने अपने बयान में इस नए वैरिएंट के 22 संक्रमित मामले दर्ज बताए है।
गुरुवार को जारी बयान में गौटेंग, जोहान्सबर्ग और प्रिटोरिया में B.1.1.529 वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों का पता चलना कहा गया है।
- Advertisement -
बोत्सवाना और हांगकांग की यात्रा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पर्यटकों में भी नए कोरोना वैरिएंट का पता चला है।
देश में बुधवार को कोरोना महामारी का दैनिक संक्रमण 1,200 से अधिक बताया गया है, जो इस महीने की शुरुआत में लगभग 100 था।
वैज्ञानिकों का कहना है कि डेल्टा के दो या बीटा के तीन म्यूटेशन के मुकाबले नए B.1.1.1.529 वैरिएंट में कम से कम 10 म्यूटेशन है। इतने म्यूटेशन के बारे में वैज्ञानिक अनभिज्ञ है।
अभी तक इस वैरिएंट को युवाओं में खासतौर पर फैलते देखा गया है। लेकिन आने वाले दिन और सप्ताह इसकी गंभीरता को निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
वैसे नए कोरोना वैरिएंट का पता लगाने से पहले ही जानकारों ने दक्षिण अफ्रीका में दिसंबर के मध्य से शुरू होने वाली एक चौथी लहर की भविष्यवाणी की थी।
- Advertisement -
ऐसी संभावना क्रिसमस और नए साल 2022 के त्योहारी सीजन के चलते होने वाली यात्राओं के मद्देनजर देखी गई थी।
पिछले साल भी दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के बीटा वैरिएंट का पता लगा था। हालांकि, इसकी संक्रमण संख्या भारत में मिले डेल्टा वैरिएंट के कारण तेजी से बढ़ी थी।