Muscles building exercise: मांसपेशियों के निर्माण के लिए कितना वजन उठाना या कैसी एक्सरसाइज करना उचित रहेगा, इस रहस्य से पर्दा उठाया है इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने।
उन्होंने ऐसा गणितीय मॉडल (Mathematical model) विकसित किया है, जो मसल्स (Muscles) यानी मांसपेशियों के निर्माण के लिए इष्टतम एक्सरसाइज की भविष्यवाणी कर सकता है।
इस मॉडल को बनाने वाले कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अब ये पक्के तौर पर बता सकते हैं कि एक विशिष्ट मात्रा में शारीरिक प्रयास करने से कोई मांसपेशी कितनी विकसित होगी और इसमें कितना समय लगेगा।
इस मॉडल के आधार पर भविष्य में ऐसा सॉफ्टवेयर बन सकता है, जहां उपयोगकर्ता अपने शरीर का विवरण दर्ज करके उचित एक्सरसाइज की सलाह ले सकता है।
- Advertisement -
बायोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च के परिणाम एक सर्वोतम वजन (Weight) के बारे में बताते है, जिस पर प्रत्येक मांसपेशी वृद्धि करती है।
इसी वजन के दबाव से नए मांसपेशी प्रोटीन निर्माण का रास्ता बनता है। लेकिन इस निश्चित वजन से नीचे जाने पर मांसपेशियों को बढ़ने के संकेत नहीं मिलते। हालांकि, इस महत्वपूर्ण वजन को उठाने की क्षमता प्रत्येक व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करती है।
मॉडल के अनुसार, टिटिन (Titin) नामक मांसपेशी का एक घटक मांसपेशियों की वृद्धि को प्रभावित करने वाले केमिकल संकेत उत्पन्न करता है।
मांसपेशियों की वृद्धि मुख्य रूप से अधिकतम वजन उठाने के 70 प्रतिशत पर होती है। उससे नीचे, टिटिन की शुरुआती दर तेजी से गिरती है और मांसपेशियों को बढ़ाने वाले संकेतों को रोकती है।
यही नहीं, लंबे समय तक एक्सरसाइज न करने या कम गुरुत्वाकर्षण के कारण मांसपेशियों के सिकुड़ने तथा कड़ी एक्सरसाइज से कितने समय तक ठीक हो सकते है जैसी जटिल समस्याओं को भी मॉडल की मदद से सुलझाया जा सकता है।
- Advertisement -
इस मॉडल के निर्माण से वैज्ञानिकों को एक उपयोगकर्ता के विशिष्ट लक्ष्यों के अनुकूल सॉफ्टवेयर-आधारित एक्सरसाइज एप्लिकेशन बनाने की उम्मीद है।
साथ ही, मॉडल में सुधार करके पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उचित एक्सरसाइज के सुझाव की सुविधा भी दी जा सकती है।
Also Read: डायबिटीज में वेट ट्रेनिंग क्यों है फायदेमंद, जानिए