गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिलाओं में हल्का एनीमिया (Anemia) होना सामान्य है।
लेकिन आयरन, विटामिन या अन्य कमी से उत्पन्न समस्या गंभीर हो सकती है।
अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने गर्भावस्था शुरुआत में एनीमिया प्रभावित महिलाओं के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (Congenital heart disease) की संभावना अधिक बताई है।
इस रोग से पीड़ित बच्चे के दिल में जन्म से पहले ही कोई खराबी हो जाती है।
- Advertisement -
यह खराबी दिल की बनावट या कार्य में हो सकती है, जिसे सर्जरी या अन्य उपचार की जरूरत पड़ती है।
यूनिवर्सिटी स्टडी में जन्मजात हृदय रोग के बच्चे वाली 2,776 महिलाओं का स्वास्थ्य रिकॉर्ड जांचा गया था।
उनका मिलान उन 13,880 महिलाओं से किया गया जिनके बच्चों में यह समस्या नहीं थी।
रिसर्च टीम ने जन्मजात हृदय रोग वाले 4.4% बच्चों और सामान्य हृदय वाले 2.8% बच्चों में एनीमिया पाया।
उपरोक्त रोग के बच्चे को जन्म देने की संभावना एनीमिया प्रभावित माताओं में 47% अधिक थी।
- Advertisement -
टीम ने कई जोखिमों के बावजूद, एनीमिया से रोग में ज्यादा वृद्धि देखते हुए सावधान रहने की सलाह दी।
चूंकि आयरन की कमी एनीमिया के कई मामलों का मूल कारण है, इसलिए महिलाओं के लिए आयरन सप्लीमेंटेशन ज़रूरी कहा गया।
इससे बच्चे के लिए प्रयास करते समय और गर्भवती होने पर शिशुओं में जन्मजात हृदय रोग विकसित होने से रोकने में मदद मिल सकती है।
यह स्टडी BJOG: An International Journal of Obstetrics & Gynaecology में प्रकाशित हुई थी।