रोजाना बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक है, ऐसा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की स्टडी ने बताया है।
नई स्टडी में 50 ग्राम या अधिक बादाम खाने से बढ़े हुए बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन में कमी कही गई है।
विशेषज्ञों ने उपरोक्त स्वास्थ्य लाभों के पीछे बादाम में मौजूद प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ फैट को गुणकारी माना है।
इसके अलावा, बादाम शॉर्ट-चेन फैटी एसिड उत्पादन बढ़ाकर स्वस्थ आंत बैक्टीरिया के विकास में भी सहायक है।
- Advertisement -
ये ताजा जानकारी बादाम और कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ पर पहले प्रकाशित स्टडीज के विश्लेषण से मिली है।
विभिन्न देशों की आबादी पर हुई स्टडीज में खासकर भारतीयों को बादाम खाने से सर्वाधिक स्पष्ट लाभ देखे गए है।
ऐसा भारतीयों में मोटापे, डायबिटीज और दिल की समस्याओं के बढ़ते मामलों के कारण संभव जाना गया है।
बादाम खाने से ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को पांच इकाइयों और डायस्टोलिक बीपी को 0.17-1.3 mmHg तक घटा सकते है।
रोजाना बादाम खाने से फास्टिंग शुगर और HbA1C को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
- Advertisement -
प्रतिदिन 50 ग्राम से अधिक बादाम खाने से कुछ लोगों के मोटापे में भी थोड़ी कमी हो सकती है।
इसके लिए स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधि के साथ बादाम का सेवन करने की सलाह है।
बादाम के पोषक तत्व लोगों की भूख और कुल कैलोरी सेवन सीमित करके हानिकारक फैट घटा सकते है।
कुल मिलाकर, रोजान मुट्ठी भर बादाम खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पाया गया है।
अधिक जानकारी करंट डेवलपमेंट्स इन न्यूट्रिशन में प्रकाशित लेख से मिल सकती है।
Also Read: रिसर्च का दावा, वज़न घटाना चाहते है तो खाएं ये नट्स