मांसपेशियों को मजबूत करने वाली resistance या strength/body weight एक्सरसाइज अनिद्रा (Insomnia) रोग घटाने में सर्वाधिक असरदार है।
उपरोक्त एक्सरसाइज के अलावा aerobic या strength/aerobic/balance/flexibility जैसी एक्सरसाइज इकट्ठे करना भी फ़ायदेमंद है।
स्वास्थ्य वैज्ञानिकों को यह नवीनतम जानकारी अभी तक हुई स्टडीज की जांच से मिली है।
उन्होंने ऐसी एक्सरसाइज करने से बढ़ती उम्र में होने वाले अनिद्रा रोग में कमी बताई है।
- Advertisement -
खराब नींद से न केवल शरीर और दिमाग कमजोर होते है, बल्कि कामकाज पर भी बुरा असर पड़ता है।
पिछली कई स्टडीज ने एक्सरसाइज को अनिद्रा के लक्षण कम करने में असरदार पाया था।
लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि किस प्रकार की एक्सरसाइज सबसे अधिक सहायक हो सकती है।
यह पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने कुछ क्लिनिकल ट्रायल से मिले नतीजों की छानबीन की थी।
उन्होंने 60 से 70 वर्ष के 2045 बुजुर्गों पर हुए चौबीस अध्ययनों के डेटा का विश्लेषण किया था।
- Advertisement -
विश्लेषण में स्ट्रेंथ/रेजिस्टेंस एक्सरसाइज करने से नींद की गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार (5.75 अंक) का पता चला।
स्ट्रेंथ/रेजिस्टेंस एक्सरसाइज के बाद एरोबिक एक्सरसाइज ने भी नींद की गुणवत्ता में 3.76 अंकों का सुधार किया।
हालांकि, वैज्ञानिकों ने सीमित शारीरिक क्षमताओं के कारण बुजुर्गों को ध्यानपूर्वक एक्सरसाइज करने की सलाह दी है।
कुल मिलाकर, सामान्य गतिविधियों की अपेक्षा मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एरोबिक और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज नींद की गुणवत्ता बढ़ाने में अधिक फायदेमंद है।
इस बारे में अधिक जानकारी फैमिली मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ जर्नल में छपी स्टडी से मिल सकती है।
Also Read: 37 साल की उम्र वाले बच के रहें ऐसी नींद से, जानिए क्यों