प्रतिदिन एक ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करने से मनुष्यों का बुढ़ापा धीमा हो सकता है।
यह ताज़ा जानकारी अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक नई स्टडी ने दी है।
उस स्टडी में एक क्लिनिकल ट्रायल में शामिल 700 से अधिक बुजुर्गों की जांच की गई थी।
वैसे पिछली रिसर्च ने कम खाने से मनुष्यों में बुढ़ापा देर से आने की संभावना जताई थी।
- Advertisement -
कुछ अन्य स्टडीज ने विटामिन डी या ओमेगा-3 सेवन से भी वृद्धावस्था धीमी बताई थी।
अब वैज्ञानिकों ने ओमेगा-3, विटामिन डी व एक्सरसाइज- तीनों से बॉयोलॉजिकल ऐजिंग (Biological ageing) पर असर जाना है।
इसके लिए स्विट्जरलैंड के 70 वर्ष और अधिक उम्र के 777 बुजुर्गों पर हुए एक परीक्षण का सहारा लिया गया।
क्लिनिकल परीक्षण के दौरान, वैज्ञानिक टीम ने बुजुर्गों की उम्र पर हुए प्रभावों का विश्लेषण किया।
बुजुर्गों पर तीन साल तक रोजाना 2,000 IU विटामिन डी, 1 ग्राम ओमेगा-3 और हफ्ते में तीन दिन, 30 मिनट एक्सरसाइज से अच्छा असर पड़ा।
- Advertisement -
उनके खून की जाँच में ओमेगा-3 सेवन से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया चार महीने तक धीमी पाई गई।
ओमेगा-3, विटामिन डी और एक्सरसाइज – तीनों के सहयोग से उम्र और अंग बेहतर होते मिले।
तीनों उपाय एक साथ अपनाने वाले बुजुर्गों में कैंसर-जोखिम और कमज़ोरी रोकना संभव जाना गया।
टीम ने उम्र घटाने में प्रत्येक उपाय प्रभावी पाया, लेकिन इकट्ठा अपनाने पर अधिक स्वास्थ्य लाभ जाने।
हालांकि, स्विस बुजुर्गों पर हुए सकारात्मक असर को विभिन्न उम्र की आबादी में देखना अभी बाकी है।
सप्लीमेंट के अलावा, कुछ विशेष मछलियों, बीजों और मेवों से ओमेगा-3 प्राप्त किया जा सकता है।
यूके, यूएस, फ्रांस और स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों की यह स्टडी, नेचर एजिंग जर्नल में प्रकाशित हुई थी।