Resveratrol health benefits: अंगूर, ब्लूबेरी और रास्पबेरी का resveratrol महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है।
यह कहना है यूके, इटली, कोरिया आदि के हेल्थ रिसर्चर्स द्वारा की गई एक संयुक्त स्टडी का।
स्टडी में, उपरोक्त फलों के एक प्राकृतिक तत्व resveratrol से महिलाओं की प्रजनन क्षमता (Fertility) बेहतर जानी गई है।
रेस्वेराट्रोल एक पॉलीफेनोल है जो एंटीएजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए प्रसिद्ध है।
- Advertisement -
नई स्टडी में टीम ने पूर्व सबूतों के आधार पर resveratrol एवं महिला प्रजनन स्वास्थ्य की जांच की थी।
नौ हजार से अधिक इंसानों पर हुई 24 स्टडीज ने resveratrol सेवन से अंडे की कोशिकाओं (Oocytes) की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार बताया।
रिसर्च टीम ने resveratrol का यह सकारात्मक असर कई कारणों से संभव पाया।
उनमें ऑक्सीडेटिव तनाव में कमी व डीएनए को मजबूती देते हुए टेलोमेरेज़ गतिविधि को बढ़ाना प्रमुख था।
इसके अलावा, रेस्वेराट्रोल कोशिकाओं को जल्द बूढ़ा होने से रोक कर ओवेरियन जीवनकाल की वृद्धि में भी सहायक था।
- Advertisement -
Resveratrol सेवन से एंडोमेट्रियोसिस से जुड़े बांझपन के इलाज की भी संभावना थी।
यही नहीं, सेवन से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और मोटापे से जुड़े बांझपन पर भी सकारात्मक प्रभाव माना गया।
गहन जांच के बाद, टीम ने आहार और सप्लीमेंट द्वारा resveratrol का सेवन करना सुरक्षित कहा है।
एक महीने में रोजाना पांच ग्राम डोज लेने से कोई साइड इफेक्ट्स नहीं पाए गए है।
हालांकि, लंबे समय तक ज्यादा डोज लेने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ या हानि सपष्ट नहीं थे।
इसलिए भविष्य में resveratrol की सुरक्षित और प्रभावी डोज जानने के लिए अधिक रिसर्च कही गई है।
इससे प्रजनन क्षमता में सुधार की इच्छुक महिलाओं को फायदा हो सकता है।
यह समीक्षा इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज में प्रकाशित हुई थी।