एक नई स्टडी ने हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया है।
यूएस हेल्थ रिसर्चर्स की स्टडी ने हाई बीपी की रोकथाम से स्ट्रोक (Stroke) पड़ने का खतरा कम बताया है।
नतीजों में अधिक समय तक हाई बीपी रहने से स्ट्रोक के जोखिम में निरंतर वृद्धि जानी गई।
यही नहीं, इसके प्रभावितों को बीपी घटाने वाली दवाओं की भी उतनी ही अधिक आवश्यकता थी।
- Advertisement -
यह देखते हुए रिसर्चर्स ने किसी भी उम्र में हाई बीपी को रोकने की तुरंत आवश्यकता कही।
गौरतलब है कि हाई बीपी वर्षों तक बिना किसी लक्षण या संकेत के बढ़ता रहता है।
जब प्रभावितों की धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन का दबाव बढ़ता है तो धड़कनें तेज हो जाती है।
नतीजन, हाई बीपी की इस स्थिति से हार्ट अटैक और स्ट्रोक पड़ने का खतरा अधिक होता है।
बता दें की वयस्कों में नार्मल बीपी 120/80 mmHg से कम माना गया है।
- Advertisement -
नई स्टडी में अमेरिका के 65 वर्षीय 27,310 वयस्कों की सेहत पर 12.4 वर्षों तक निगरानी रखी गई थी।
पाँच साल तक हाई बीपी रहने वालों को स्ट्रोक की संभावना, बिना इस समस्या वालों की तुलना में, 31% अधिक थी।
जिन लोगों को यह समस्या छह से 20 साल तक थी, उन्हें स्ट्रोक पड़ने की संभावना 50% अधिक थी।
दो दशकों से अधिक समय तक हाई बीपी रहने वालों को सामान्य की तुलना में स्ट्रोक का 67% अधिक खतरा था।
नार्मल बीपी के लिए शराब, सिगरेट, तनाव और अधिक वजन से बचने तथा स्वस्थ आहार खाने व एक्सरसाइज की सलाह थी।
यह स्टडी अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल स्ट्रोक में प्रकाशित हुई थी।